इंटरनेट डेस्क। ब्रोकली हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोघक क्षमता भी मजबूत होती है। आज हम आपको इसका स्वादिष्ट सूप बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसे बनाना बहुत ही आसान है।

जरूरी सामग्री:
ब्रोकली - पांच सौ ग्राम
मैदा - चार चम्मच
लहसुन - चार कली (बारीक कटा हुआ)
मिक्स्ड हर्ब - आधा चम्मच
जायफल पाउडर - दो चुटकी
मक्खन - चार चम्मच
प्याज - दो (बारीक कटा हुआ)
वेजिटेबल स्टॉक - चार कप
दूध फुल क्रीम - चार कप
काली मिर्च पाउडर - स्वादानुसार
नमक - स्वादानुसार

इस प्रकार से बना लें आप:
- सबसे पहले एक बर्तन में पानी में नमक मिलाकर गर्म कर इसमें 30 सैकंड के लिए ब्रोकली डाल दें।
- अब एक बर्तन में मक्खन गर्म कर इसमें प्याज और लहसुन को गोल्डन ब्राउन होने तक इसे भुन लें।
- अब इसमें मैदा को दो मिनट तक धीमी आंच पर भुन लें।
- अब इसमें ब्रोकली को पका लें।
- दो मिनट इसमें वेजिटेबल स्टॉक डालकर दस मिनट तक पका लें।
- दूसरी तरफ दूध गरम कर लें।
- सूप का मिश्रण गुनगुना होने पर इसें मिक्सर में पीस लें।
- अब इसे एक बर्तन में डालकर इसमें गरम दूध मिलाकर पका लें।
-अब इसमें मिक्स हब्र्स, नमक, काली मिर्च और जायफल पाउडर डालकर पका लें।
-इस प्रकार से आपका स्वादिष्ट ब्रोकली सूप बन जाता है।

PC: lifeberrys

Related News