इंटरनेट डेस्क। बिस्किट बच्चों को बहुत ही पसंद आते हैं। आज हम आपको बिस्किट मिल्क शेक बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं, ये शेक बच्चों को बहुत ही पसंद आएगा। आप इसे बनाने के लिए कई चीजों का उपयोग किया जाता है।

जरूरी सामग्री:
- 3 पैकेट बिस्किट
- 3 कप ठंडा दूध
- 3 कप वनिला आइसक्रीम
- 6 टेबलस्पून चॉकलेट सिरप
- 3 छोटा चम्मच चॉकलेट सिरप
- 3 स्कूप वनिला आइसक्रीम
- बिस्किट के कुछ टुकड़े

इस प्रकार से बना लें आप:
- आप मिक्सर जार में बिस्किट के टुकड़े, दूध और वनिला आइसक्रीम डालकर इन्हें अच्छे से स्मूद होने तक फेंट लें।
- अब आप इसमें चॉकलेट सिरप डालकर फिर से मिक्सर चला लें।
- बिस्किट मिल्क शेक में ऊपर से एक स्कूप वनिला आइसक्रीम और बिस्किट के टुकड़े डाल दें।
-अब आप इसका स्वाद ले सकते हैं।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।


Related News