इंटरनेट डेस्क। होली के त्योहार से पहले आज हम आपको पनीर की एक बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका नाम छैना मुरकी है। आपको इसका स्वाद होली के त्योहार पर जरूर ही लेना चाहिए। मेहमान भी इसका स्वाद लेकर खुश हो जाएंगे।

जरूरी सामग्री:
पनीर - एक किलोग्राम
चीनी - चार कप
इलायची पाउडर - चार टेबल स्पून
गुलाब जल - चार टी स्पून

इस प्रकार से बना लें आप:
- सर्वप्रथम एक बर्तन में पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब एक कड़ाही पानी और चीनी से एक तार की चाशनी तैयार कर लें।
- अब चाशनी पनीर के टुकड़े डालकर इन्हें धीमी आंच पर सेंक लें।
- अब इसमें इलायची पाउडर मिलाकर चाशनी गाढ़ी होने तक पका लें।
-अब इसमें चम्मच गुलाब जल डाल दें।
-इस प्रकार से छैना मुरकी बन जाती है।

PC: lifeberrys

Related News