इंटरनेट डेस्क। सर्दी के मौसम में हमें ज्यादा पौष्ठिक चीजों की जरूरत होती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने पर इस मौसम में हमें सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। आज हम आपको फलों से बनने वाला डिटॉक्स पंच बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं।

जरूरी सामग्री:
4 ऑरेंज
2 सेब
2 गाजर
2 चुकंदर
4 बड़े चम्मच नींबू का रस
1/2 चम्मच काला नमक
1/2 चम्मच जीरा पाउडर
2 इंच अदरक

ये है बनाने का तरीका:
- सबसे पहले जूसर ग्राइंडर में सभी फलों के साथ ही अदरक, गाजर, चुकंदर को ब्लेंड करें।
- अब बर्तन में काला नमक और जीरा पाउडर डालकर इसमें जूस डाल दें।
- इसके बाद आप इसमें नींबू का रस डाल दें।
- अब आपकी ये ड्रिंक बनकर तैयार हो जाती है।
-आप अब इसका स्वाद ले सकते हैं।

PC: tv9hind

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News