इंटरनेट डेस्क। अनार एक बहुत ही स्वादिष्ट फल होता है। ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आज हम आपको अनार दाने की चटनी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। मिनटों में बनने वाली ये चटनी बहुत ही स्वादिष्ट होती है।

जरूरी सामग्री:
अनार का रस - 6 कप
चीनी - 1 कप
अनार के दाने - 6 बड़े टीस्पून
दालचीनी पाउडर - 1 छोटा टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर - 3 छोटा टीस्पून
नमक - स्वादानुसार

ये है विधि:
- एक बर्तन में अनार दानों के रस को चीनी डालकर उबाल लें।
- उबाल आने के बाद इसमें दालचीनी पाउडर, जीरा पाउडर, लालमिर्च पाउडर और नमक मिला कर दो मिनट तक पका लें।
- अन्त में इसमे अनार के दाने मिला लें।
-इस प्रकार से आपकी चटनी बन जाती है।

PC: amarujala

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News