pc: indiatv


भटूरे खाना सभी को बेहद पसंद होता है लेकिन जब हम घर पर भटूरे बनाते हैं तो ये बाहर जैसे सॉफ्ट नहीं बन पाते और ना ही वैसे फूलते भी नहीं हैं। आज हम आपके लिए बाजार जैसे भटूरे घर पर बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।


भटूरा बनाने की सामग्री
2 कप मैदा
1 टेबलस्पून सूजी
2 टेबलस्पून तेल
4 टेबलस्पून दही
1 टीस्पून चीनी
1/4 टीस्पून बेकिंग पाउडर
तेल (तलने के लिए)
नमक
पानी

विधि

मैदा और सूजी मिला लीजिये। अब इसमें नमक, चीनी, बेकिंग पाउडर, दही और 2 बड़े चम्मच तेल डालें। इन सभी सामग्रियों को अच्छे से मिला लीजिए। अब इस मिश्रण में थोड़ा सा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। इस आटे को गीले कपड़े से ढककर 3-4 घंटे के लिए रख दीजिए। 3-4 घंटे बाद आप देखेंगे कि आटा फूल गया है। अब दोबारा आटा गूंथ लें। आटे को बराबर भागों में बाँट लें और हर भाग की लोइयां बना लें। एक भाग उठाइये, चपटा कीजिये और फिर गोल पूरी बेल लीजिये। मध्यम आंच पर एक फ्राइंग पैन में तेल गरम करें। अब तेल में भटूरे तलें, कुछ सेकेंड बाद इसे कलछी से धीरे से दबाएं, इससे यह बीच से फूल जाएगा। भटूरे को मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। जब भटूरा तल जाए तो इसे निकाल लीजिए। गरमा गरम भटूरे छोले के साथ परोसिये।

Related News