pc: lifeberrys

फ्रेंच फ्राइज़ बच्चों और बड़ों दोनों को समान रूप से पसंद आते हैं। इनका स्वाद इतना अनोखा होता है कि वयस्क भी इनका भरपूर आनंद लेते हैं। फ्रेंच फ्राइज़ बनाना बेहद आसान है और ये दुनिया भर में फास्ट फूड आइटम के रूप में व्यापक रूप से लोकप्रिय हैं। लेकिन बहुत से लोगों की ये समस्या रहती है कि जब वे घर पर फ्रेंच फ्राइज बनाते हैं तो उन्हें वो क्रिस्प और स्वाद नहीं मिलता जो बाहर के फ्रेंच फ्राइज में मिलता है। लेकिन आज हम आपके लिए इसी की रेसिपी लेकर आए हैं जिस से आप बाहर जैसे फ्रेंच फ्राइज बना सकते हैं।

सामग्री:

बड़े आलू - 5-6
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
तलने के लिए तेल
ठंडा पानी
नींबू का रस - 1 चम्मच (वैकल्पिक)
नमक स्वाद अनुसार

तरीका:

- सबसे पहले आलू लें और उन्हें एक-एक करके छील लें। फिर आलू को थोड़े मोटे टुकड़ों में काट लें।
-इसके लिए आप वेजिटेबल चॉपर की मदद भी ले सकते हैं। अब इसके बाद ठंडे पानी का एक बड़ा कंटेनर लें और उसमें कटे हुए आलू डुबो दें।
-पानी को ठंडा करने के लिए आप इसमें बर्फ के टुकड़े भी मिला सकते हैं। फिर, आलू को पानी से तब तक धोएं जब तक कि आलू से सारा स्टार्च पूरी तरह निकल न जाए।
-फिर, आलू को पानी से निकाल लें और किचन टॉवल पर निकाल लें। ऐसा करने से आलू की नमी निकल जायेगी।
- अब एक कढ़ाई लें और उसमें मध्यम आंच पर तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर इसमें आलू के टुकड़े डालकर डीप फ्राई कर लें।
-आलू को अच्छे से भूनने में लगभग 6-7 मिनिट का समय लगेगा। ध्यान रखें कि आलू को सुनहरा भूरा होने तक न तलें।
- इसके बाद आलू को निकाल लें और एक प्लेट में ठंडा होने दें। जब आलू पूरी तरह से ठंडे हो जाएं तो इन्हें दोबारा तेल में तल लें।
इस बार आलू को चलाते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक भून लीजिए। फिर इन्हें निकालकर एक प्लेट में रख लें।
- अब एक बाउल में फ्रेंच फ्राइज के लिए लाल मिर्च पाउडर, नमक और नींबू का रस मिलाएं। अच्छी तरह से मिक्स करें। फ्रेंच फ्राइज़ तैयार हैं। इन्हें टमाटर सॉस के साथ परोसें.

Related News