pc: indiatv

अनियन चीज़ सैंडविच का स्वाद बेहद ही लाजवाब होता है। इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। आज हम आपके लिए इसकी रेसिपी लेकर आए हैं। तो आइए जानते हैं इसे आप कैसे बना सकते हैं।

अनियन चीज़ सैंडविच के लिए सामग्री:

ब्रेड के 4 स्लाइस
2 उबले आलू
पनीर के 4 स्लाइस
1 प्याज
नमक स्वाद अनुसार
1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
घी या बटर

अनियन चीज़ सैंडविच बनाने की विधि:

सैंडविच तैयार करने के लिए सबसे पहले मध्यम आंच पर एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें। फिर तड़का लगाने के लिए इसमें जीरा और अजवायन डालें। अब इसमें प्याज डालें और कुछ मिनट तक भूनें। जब प्याज की नमी ख़त्म हो जाए तो इसमें आलू डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। अब सारे मसाले डालकर आलू को दोबारा मिला लें, फिर आंच बंद कर दें। इसके बाद ब्रेड की स्लाइस पर घी या बटर लगा लें। ब्रेड पर प्याज रखें और ऊपर से चीज़ स्लाइस रखें। फिर इस पर नमक और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें। इसे ब्रेड के दूसरे टुकड़े से ढक दें। ब्रेड को ऊपर और नीचे, दोनों तरफ़ बटर लगा लें और तवे पर रख दें। इसे बनाने के लिए आप कड़ाही, ग्रिल या माइक्रोवेव का उपयोग कर सकते हैं। एक बार पक जाने पर इसे टमाटर सॉस या चटनी के साथ परोसा जा सकता है।

Related News