pc: News18 हिंदी - Hindi News

रमजान का मुबारक महीना चल रहा है और इस दौरान अक्सर घरों में इफ्तार के लिए निमंत्रण आते रहते हैं। इफ्तार के लिए घरों में तरह-तरह के खास पकवान बनाए जाते हैं। यदि आप अपनी इफ्तार पार्टी के लिए कुछ मीठा बनाने की योजना बना रहे हैं, तो आप "शाही टुकड़ा" बना सकते हैं। ब्रेड से बना शाही टुकड़ा न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि बनाने में भी आसान होता है. इस डिश की सबसे अच्छी बात ये है कि आप इसे बनाने के बाद कई दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं. हालाँकि शाही टुकड़ा बाज़ार में आसानी से उपलब्ध है, लेकिन इसे घर पर बनाने से यह सुनिश्चित हो जाता है कि यह बाहर से खरीदे गए टुकड़े से भी अधिक स्वादिष्ट है। तो आइए जानें इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी।

सामग्री:

सफ़ेद ब्रेड - 2 स्लाइस
चीनी
सूखे मेवे
मिल्कमेड
इलायची
देसी घी

तरीका:
शाही टुकड़ा बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस के किनारों को काट लें और फिर उन्हें अपने पसंदीदा आकार में काट लें। इन ब्रेड के टुकड़ों को घी में सुनहरा भूरा होने तक तलें और फिर इन्हें ठंडा होने के लिए एक प्लेट में निकाल कर रख लें। एक पैन में चीनी और पानी डालकर चाशनी तैयार करें। साथ ही चाशनी में इलायची पाउडर भी डाल दीजिये। चाशनी तैयार हो जाने पर इसे आंच से उतार लें। तले हुए ब्रेड के टुकड़ों को चाशनी में डुबाकर एक बड़ी प्लेट में रखें। अंत में ब्रेड के टुकड़ों को कंडेंस्ड मिल्क और ड्राई फ्रूट्स से सजाएं। आपका स्वादिष्ट शाही टुकड़ा परोसने के लिए तैयार है।

Related News