बहुत से लोगों की ये शिकायत होती है कि जब वे घर पर ढोकला बनाते हैं तो ये सॉफ्ट नहीं बनता है। आज हम आपको ढोकला बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जिस से ये सॉफ्ट बनेगा और इसका स्वाद भी बढ़ जाएगा।

एक नज़र
रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
समय : 30 मिनट से 1 घंटा
मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री
बेसन 1 कप
चीनी 3 चम्मच
रवा डेढ़ चम्मच
साइट्रिक एसिड 1/2 चम्मच
पानी 1 कप
नमक 1 चम्मच
फ्रूट सॉल्स 1 चम्मच
प्रेशर कूकर
ढोकला बनाने वाला बर्तन
छौंका के लिए सामग्री
करी पत्ते 8-10
चीनी एक बड़ा चम्मच
पानी आधा कप
नमक 1/4 छोटा चम्मच
बारीक सेंव 2 बड़ा चम्मच

विधि
- सबसे पहले आपको एक बर्तन लेना है और इसके अंदर बेसन, चीनी साइट्रिक एसिड रवा, और नमक डालें और इन्हे छान लें।
- इसके बाद इसमें 1 कप पानी डालकर घोल कर तैयार करें लेकिन घोल की कंसिस्टेंसी ऐसी हो कि ये ना ज्यादा गाढ़ा हो और ना ही पतला।
- ढोकले का बर्तन लें और इसके चारों ओर हल्का सा तेल लगा लें।
- प्रेशर कूकर या ढोकले को स्टीम करने वाले बर्तन में पानी डालकर आंच पर रख दें।
- बेसन वाले घोल में आखिर में फ्रूट साल्ट डालकर इसे घोल लें और किसी बर्तन में डाल दें।
- जब पानी से भाप निकलने लगे तभी ढोकले वाला बर्तन इसमें रखें।
- भाप में ढोकले को 15 मिनट तक पकाना है।
- अगर आप कूकर में इसे बना रहे हैं तो कूकर का प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्कन खोलें।
- ढोकले को चाकू से काटकर दूसरे बर्तन में रखें।
- एक पैन में तेल डालकर गर्म होने के लिए इसे मीडियम आंच पर रखें।
- जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें राई, करी पत्ते, हरी मिर्च, चीनी, नमक और पानी डालकर उबाल लें।
- इस उबले पानी को ढोकले पर डाल दें।
- ऊपर से बारीक सेंव छिड़कर खाएं और खिलाएं।

Related News