रतन टाटा किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वे भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन में से एक हैं। लोग उन्हें अपना आइडल मानते हैं और दुनिया भर में उनका कारोबार फैला हुआ है। वे दान करने में भी कभी पीछे नहीं हटते हैं और अपनी दरिया दिली के लिए जाने जाते हैं।


वे बेहद ही सादा जीवन जीते हैं। लेकिन सिंपल से जिंदगी जीने वाले रतन टाटा की एक लव स्टोरी भी रही है। बहुत से लोगों को तो ये भी नहीं पता होगा कि उन्होंने शादी नहीं की है। रतन टाटा की उम्र 83 साल हो चुकी है। रतन टाटा अपनी लाइफ में चार बार सीरियस रिलेशनशिप में रह चुके हैं। लेकिन वे शादी के बंधन में नहीं बंधे। उन्होंने कहा कि अच्छा ही हुआ, अगर शादी हो जाती तो उनकी जिंदगी बेहद जटिल बन जाती।

एक इंटरव्‍यू में रतन टाटा ने बताया था कि ग्रेजुएशन के बाद जब वे लॉस एंजेलिस में काम कर रहे थे तब ये वाकया हुआ। वे वहां एक लड़की से वे बेहद प्‍यार करने लगे और शादी करने ही वाले थे, पर दादी की तबीयत खराब होने के कारण उन्‍हें भारत लौटना पड़ा। उन्हें लगा कि जिस लड़की से वे प्यार करते हैं वह भी उनके साथ भारत आ जाएंगे। 1962 की भारत-चीन लड़ाई के कारण, उनके माता-पिता उस लड़की के भारत आने के पक्ष में नहीं थे। इस तरह से उनका रिश्‍ता टूट गया।

उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में जो भी लड़की आई उन्होंने पूरी ईमानदारी से अपना रिश्ता निभाने की कोशिश की लेकिन हमेशा कोई ना कोई ऐसी परेशानी आ जाती की शादी तक बात ही नहीं पहुंच पाई।

अपनी शादी ना हो पाने के बाद पर रतन टाटा कहते हैं कि जो भी हुआ अच्छा हुआ अगर वह आज रिलेशनशिप में होते तो अपने व्यापार को इतना समय नहीं दे पाता।

Related News