लाइफस्टाइल डेस्क। रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस महीने में मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखना, तरावीह पढाना और कुरान की तिलावत करते है। मुस्लिम समाज के अनुसार इस महीने में अल्लाह रोजेदार और इबादत करने वालों की दुआ कबूल करता है। इसके साथ ही इस महीने में गुनाहों से बख्शीश भी मिलती है। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि किन-किन चीजों से रोजा टूट जाता है और किन-किन चीजों से रोजा मकरूह हो जाता है। आइए जानते है...

इन चीजों से टूट जाता है रोजा...
1-ताकती इंजेक्शन लेने से रोजा टूट जाता है।
2-जान-बूझकर उल्टी करने से
3-चुगलखोरी करने, झूठ बोलने और गलत कार्य करने से
4-हम-बिस्तर होने से
5-जान बूझकर कुछ खा लेना

इन कारणों से रोजा हो जाता है मकरूह
1-रोजे की हालत में दांत निकलवाने से
2-रोजे की हालत में उस काम को करना जिसकी इजाजत शरीयत नहीं देती
3-रोजे की हालत में मुंह से खून निकलना
4-बिना जरूरत किसी चीज के चबाने से
5-बिना जरूरत थूक निगल लेना से
6-मंजन या कोयले से दांत मांजने से

रमजान 2019: बरकतों वाली रात होती है शबे कद्र, जानिए इसका महत्व

रमजान 2019: शुरू होने वाला है रमजान का तीसरा अरसा, आइए जानते है इसके बारे में

Related News