ठंडक की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में अब खानपान में भी बदलाव देखने को मिलेगा। अगर आप भी कुछ बेहतरीन ब्रेकफास्ट की तलाश में हैं तो आपको पनीर चीला एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। इसे बनाना बेहद ही आसान है। तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- बेसन (200 ग्राम)
- प्याज 2 (बारीक कटा हुआ)
- पनीर (75 ग्राम)
- लहसुन 6-7 कली (बारीक कटा हुआ)
- हरा धनिया (1 छोटा चम्मच)
- हरी मिर्च 4 (बारीक कटी हुई)
- लाल मिर्च (1 छोटा चम्मच)
- अजवायन (1 छोटा चम्मच)
- सौंफ (1 छोटा चम्मच)
- तेल (सेंकने के लिये)
- अदरक (1 छोटा चम्मच)
- नमक (स्वादानुसार)

बनाने की विधि

- सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लें और इसके बाद बेसन को छान लें।
-इसके बाद आपको इसके अंदर पनीर के साथ सारी सामग्री मिला लेनी है।
- फिर इस मिक्सचर में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए उसका घोल बना लें।
- यह घोल पकौड़ी के घोल जैसा होना चाहिए, न ज्यादा पतला, न ज्यादा गाढ़ा।
- घोल को अच्छी तरह से फेंट लें और इसके बाद आपको इसे 15 मिनट के लिए ढ़क कर रख देना है।
- अब एक नौन स्टिक तवा गरम करें और तवा गरम होने पर 1/2 छोटा चम्मच तेल तवा तवे पर डालें और इसे पूरे तवे पर फैला दें।
- ध्यान रहे तेल सिर्फ तवे को चिकना करने के लिये इस्तेमाल करना है। अगर तवे पर तेल ज्यादा लगे, तो उसे तवे से पोंछ दें।
- जब तवा गर्म हो जाए तो आंच कम कर दें और 2-3 बड़े चम्मच घोल तवा पर डालें और गोलाई में बराबर से फैला दें। चीला जब नीचे की तरफ से सुनहरा हो जाए तो इसे पलट दें।
- आपका पसंदीदा पनीर चीला तैयार हैं जिसे सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।

Related News