लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों आपने एक कहावत तो जरूर सुनी होगी आम तो आम गुठलियों के भी दाम। जी हां दोस्तों आयुर्वेद के अनुसार आम की गुठली भी कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। आयुर्वेद में आम की गुठलियों से तेल बनाकर तरह-तरह की बीमारियों में इस्तेमाल किया जाता है, साथ ही इससे कई स्वास्थ्य फायदे भी होते हैं। आज हम आपको आम की गुठलियों( मैंगो सीड ऑयल ) के तेल से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1.आयुर्वेद के अनुसार आम की गुठली से बना तेल डायबिटीज के मरीजों का शुगर लेवल कंट्रोल करने में सहायक होता हैं। नियमित तौर पर इस तेल का यूज करने पर डायबिटीज मरीजों के शरीर में ग्लूकोज़ का अवशोषण काफी स्लो कर देता है।

2.जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए आम की गुठली से बना तेल काफी फायदेमंद माना जाता है जानकारी के लिए बता दें कि आम की गुठली विशेष रूप से वजन को कंट्रोल करने में प्रभावी मानी जा ती हैं।

3.मुहांसों से पीड़ित लोगों के लिए आम का तेल वरदान की तरह काम करता है। रोज इस तेल को फेस पर लगाने से मुंहासे समाप्त हो जाते हैं साथ ही चेहरे पर ग्लो भी आ जाता है।

Related News