हम सभी रक्षाबंधन से प्यार करते हैं। यह पर्व भाई-बहन का पर्व माना जाता है। हम सभी इस बात से वाकिफ हैं कि लड़कियां इस दिन तैयार होकर अलग - अलग तरीके के कपड़े पहनती हैं, वहीं उन्हें अपने मेकअप और हेयर स्टाइल का ध्यान रखना होता है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि रक्षाबंधन पर आप कौन से हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं।

# अगर आपके चेहरे की लंबाई उसकी चौड़ाई से ज्यादा है तो बैंग्स आपके चेहरे पर अच्छे लगेंगे। इसके साथ ही आप सेंटर फ्रेंच ब्रेडेड हेयरस्टाइल भी अपना सकती हैं। क्योंकि यह आपको शानदार लुक दे सकता है। यह ट्रेडिशनल ड्रेस पर भी बहुत अच्छा लगता है।

# आप चाहें तो साइड ब्रैड और स्ट्रेट हेयरकट एक सिंपल और एलिगेंट ऑप्शन है। यह एक सिंपल और सोबर हेयरस्टाइल है। इसे अपनाकर आप परफेक्ट दिख सकती हैं। यह साड़ी पर बहुत अच्छा लगता है।

# आप चाहें तो अपने बालों के सामने पफ बनाकर भी अपने बालों को कर्ल कर सकती हैं। यह एक परफेक्ट लुक भी दे सकता है।

# अगर आप खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो फ्रंट ट्विस्ट भी अपना सकती हैं। इस हेयरस्टाइल को आप लहंगे, सूट और साड़ी के साथ बना सकती हैं। इसे बनाना भी बहुत आसान है और यह कम समय में बन जाता है।

Related News