रक्षा बंधन का त्योहार आ गया है। ये त्यौहार 22 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती है और भाई भी उनकी सुरक्षा करने का वचन लेते हैं। बहनें राखी बाँधने के साथ साथ भाइयों को मिठाई भी खिलाती है। लेकिन मिठाई खरीदने से पहले आपको असली और नकली मावे की पहचान कर लेनी चाहिए जिस से आप नकली मिठाई ना खरीदें।

ऐसे पहचानें मावा असली है या नकली
1. खोए के जरा से टुकड़े को हाथ के अंगूठे पर कुछ देर के लिए रगड़ें। इसमें मौजूद घी की महक देर तक अंगूठे पर टिकी रही तो ये मावा असली है।

2. हथेली पर मावे की एक गोली बना कर उसे कुछ देर तक दोनों उँगलियों के बीच घुमाते रहें। अगर ये गोली फटने लगे तो समझ जाइए कि मावा नकली या मिलावटी है।

3. आप मावा खाकर भी असली-नकली की पहचान कर सकते हैं। इसमें अगर आपको चिपचिपाहट लोगे तो समझें कि मावा खराब हो चूका है। असली मावा खाने पर कच्चे दूध जैसा स्वाद आएगा।

4. पानी में मावा डालकर फेंटे अगर वो छोटे-छोटे टुकड़ों में टूटता है तो ये उसके खराब होने की निशानी है।

5.अगर आप घर पर मिठाई बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो कच्चे मावा की बजाय सिंका हुआ मावा खरीदें।

Related News