इंटरनेट डेस्क। भारत के कई इलाकों को में मानसून ने करवट ले ली है। दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में मानसून दस्तक दे चुका है। बता जा रहा है कि यहां मानसून के आने से नदियां उफान पर है। कई जगहों पर बारिश शुरू हुई है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मानसून धीरे-धीरे भारतीय के भीतर फैल रहा है। भारत के दक्षिण मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों तक मानसून पहुंच गया है। वैसे बता दें मानसून पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया है। और अगले दो दिनों में उड़ीसा के कुछ और इलाकों उत्तरपश्चिमी क्षेत्र के बाकी हिस्सों में इसके पहुंचने की उम्मीद है।

बारिश के चलते कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश ने कई लोगों का जिना मुश्किल कर दिया है। बारिश के कारण कई जगहों पर मौसम बिल्कुल सुहाना हो गया है, तो वहीं कई जगहों पर भीषण गर्मी की भी खबर है।

मानसून का केरल में असर दिखना शुरु हो गया है। बता दें इस उफनती नदियों और मानसून के कारण कई लोगों को अपनी जिन्‍दगी से हाथ दानों पडा। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केरल करीबन एक दर्जन से अधिक लाेगों के मारे जाने की खबरे है।

बता जा रहा है की केरल में ज्यादातर मौतें उफनती नदियों में लोगों के डूब जाने और पेड़ों के गिरने से उनके नीचे कुचलकर हुईं है। दक्षिण पश्चिम मानसून के आने पर केरल में भारी वर्षा हुई है। वहीं उत्तर भारत की बात की जाए तो राजस्थान में हल्की वर्षा से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है। इस बार राजस्‍थान के कुछ स्थानों पर धूल और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। और वहीं हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। कर्नाटक की बात की जाए तो कर्नाटक के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों पहले बारिश हुई है। जिससे लोगों काफि राहत मिली है।

Related News