प्रियंका चोपड़ा और निक जोन, की शादी की ढेर सारी तस्वीरे सामने आ गई है। शादी की तस्वीर के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक की एयरपोर्ट पर खूबूसरत अंदाज में नजर आएं। लेकिन शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा काफी ट्रोल हो रही है। इस बार अपने एयरपोर्ट लुक के कारण प्रियंका को ट्रोल का सामना करना पड़ रहा है।

प्रियंका के लुक की बात करें तो उन्होंने cinq a sept कलेक्शन में से वेल्वेट का टॉप पहना हुआ था। जो कि बिल्कुल नाइट सूट की तरह लग रहा था। इसके साथ नीचे प्लाजों और माथे में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र के साथ हाथों में चूड़ियां पहने हुए नजर आईं। इस लुक में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। वहीं निक कोट पैंट में नजर आएं।

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा का ये लुक देखकर कुछ फैंस नाराज हो गए है। जिसके बाद उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। वहीं एक यूजर ने तारीफ करते हुए कि कि चलो अन्य बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह प्रियंका नजर नहीं आईं, क्योंकि शादी के बाद हर सेलिब्रिटी सति-सावित्री बनी हुई नजर आती हैं।

Related News