बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में दो रीति रिवाजों से शादी की। कल दिल्ली के ताल पैलेस होटल में प्रियंका-निक ने अपनी शादी का पहला रिसेप्शन दिया, जिसमें परिवारवाले और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए। प्रियंका और निक एक शादी शुदा जोड़े के रूप में बेहद प्‍यारे नजर आ रहे थे।

प्रियंका ने अपनी शादी में डिजाइनर सब्‍यासाची का लाल रंग का लहंगा पहना था वहीं, आज रिसेप्‍शन की पार्टी के लिए उन्‍होंने डिजाइनर फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक के आइवरी लहंगे को चुना। लहंगे के साथ शे‍डेड दुपट्टा उनके लुक में चार चांद लगा रहा था।

प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट थ्रेड वर्क लहंगा वियर किया, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। लहंगे के साथ उन्होंने मल्टी लेयर डायमंड नेकलेस और ईयररिंग्स वियर किए। इसी के साथ उन्होंने हेयरबन बनाया था और बालों में गजरा लगाया हुआ था। वहीं प्रियंका के पति निक ब्लैक सूट में नजर आए।

Related News