बॉलीवुड से हॉलीवुड की तरफ रुख कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा अब दुनियाभर में मशहूर हो चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने फैशन स्टाइल की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कई बार तो उनकी ड्रेस को लेकर बहुत तारीफ होती है तो कई बार वह अपनी ड्रेस की वजह से ट्रोल हो जाती हैं। एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा अपनी ड्रेस की वजह से ट्रोल हुई हैं।

मेट गाला 2019 में प्रियंका अपने पति हॉलीवुड सिंगर-एक्टर निक जोनस के साथ पहुंचीं। लेकिन यहां उनका लुक देखकर हर कोई हैरान रह गया। प्रियंका के मेट गाला लुक का इंटरनेट पर खूब ट्रोल हुई। उनके हेयरस्टाइल से लेकर आउटफिट और मेकअप तक, सबको लेकर उन्हें ट्रोल किया गया।

हाल ही में प्रियंका का 'इनस्टाइल मैगजीन' का हॉट फोटोशूट सामने आया, जिसमें उन्होंने साड़ी पहनी हुई है। लेकिन साड़ी के साथ देसी गर्ल ने ब्लाउज कैरी नहीं किया है। इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें जबरदस्त ट्रोल किया।

कुछ दिन पहले प्रियंका ने एक डीप नेक थाई-हाई स्लिट ब्लैक ड्रेस कैरी की थी। लेकिन इसके नीचे उन्हों चेन वाला बॉडीसूट कैरी किया। इसी आउटफिट को देखकर सोशल मीडिया पर उनका मजाक बनाया जाने लगा।

Related News