हमारे किचन में हम कई तरह के बर्तनों के इस्तेमाल करते हैं। जिसमें स्टील, कांच, चीनी-मिट्टी, पीतल, एल्युमीनियम के बर्तन शामिल हैं। लेकिन सबसे ज्यादा हमारे घर में स्टील के बर्तन का प्रयोग किया जाता है। स्टील के बर्तन को किचन में खाना बनाने से लेकर खाने तक के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

सबसे पहले आप जान लें कि स्टील के बर्तन खाना खाने के बाद जितनी जल्दी हो सके साफ कर लेना चाहिए, ताकि बर्तन को ऑक्सीजन मिल सके और उसकी चमक बरकरार रहे।

स्टील के बर्तन को हमेशा साबुन वाले घोल लगाकर स्पंज या नायलोन के स्क्रब से साफ करें। इसके लिए तारे वाले गुंजे का इस्तेमाल नहीं करें, नहीं तो इसमे निशान बन जाएंगे।

अक्सर हम देखते है कि स्टील के बर्तन में सफेद रंग की तह जम जाती है जो कि साल्ट या कैल्शियम डिपोजिट होते हैं। इन्हें साफ करने के लिए एक भाग सिरका और तीन भाग पानी मिला लें और इसे बर्तन में लगा कर दस मिनट छोड़ दें। इसके बाद घिस कर साबुन वाले गर्म पानी से धो लें।

वहीं, अगर बर्तन में काले या भूरे धब्बे बन गए हैं तो इन्हें बेकिंग सोडा से साफ कर सकते है। इसके लिए सोडा और पानी का पेस्ट बनाकर धब्बे पर लगाकर आधा घंटे छोड़ दें फिर पानी से साफ कर लें।

Related News