दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। ग्रहों के हिसाब से व्यक्ति का हर दिन अलग होता है। उसी के आधार पर हम आपका 24 मार्च 2021 का राशिफल लेकर आए हैं।

मेष राशि: आप काफी आत्मविश्वासी है। । आपको आज अपने सभी कार्यों को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। मेहनत और धैर्य के साथ आपका दिन आज बहुत सफल सिद्ध हो सकता है। किसी की बात से ठेस लग सकती है। वाणी पर संयम रखें। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। प्रभु की आराधना करेंगे। जरूरमंद की मदद करें।

वृषभ राशि: आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है। बातचीत में सावधानी रखें. छात्रों को सामान्य से अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।योजना अनुसार कार्य करेंगे। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे. सोचे हुए काम पूरे होंगे। ऐसी परिस्थितियां बन सकती हैं, जिनमें आपको अपनी सुख-सुविधाओं को छोड़कर सक्रिय होना पड़ेगा। सुबह उठकर धरती माँ को प्रणाम करें, रिश्ते बेहतर होंगे।

मिथुन राशि: इस राशि वाले लोगों का दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश करें। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों का ट्रांसफर हो सकता है, जिससे आपका कामकाज प्रभावित होगा। व्यापार में तरक्की मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देना होगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपके कामकाज की तारीफ होगी।

कर्क राशि: आज आपका दिन व्यस्तता में बीत सकता है। आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच कर सकते हैं। आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है.आपके कुछ खास काम अटक सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आपकी कोशिशों में कुछ न कुछ कमी आ सकती है। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कुछ खास कामों में दोस्तों से मदद मिलेगी। जरूरतमंद को कुछ दान करें, आपकी परेशानियाँ दूर होगी।

सिंह राशि: आपके लिए आज का दिन कमजोर रहेगा। खास तौर से आपका स्वास्थ्य बिगड़ने से बीमारी हो सकती है, इसलिए आपको अपने खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान देना जरूरी होगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेग। जीवनसाथी कुछ ऐसी बातें करेगा, जो आपके बड़े काम आएंगी, इसलिए ध्यान से उन्हें सुनें और मानें भी। प्रेम जीवन जीने वालों को मिले-जुले अनुभव मिलेंगे। उनका प्रिय उनसे कुछ मनचाही इच्छाओं को पूरा करने की बात करेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं और आपके काम की प्रशंसा भी होगी।

न्या राशि: कन्या राशि वालों आज आपको आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपको यात्रा से लाभ होगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा । आध्यात्म की तरफ आपका रुझान अधिक रहेगा | आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी । ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा | करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे | घर के बड़े बुजुर्गों का आर्शीवाद लें, आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी ।

तुला राशि: आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। । आपको किसी कार्य को लेकर पुरस्कार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आपके कार्य में उन्नति होगी। धन लाभ होने की संभावना है। रूके हुए मामले आगे बढ़ेंगे। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगी। आज आपके दिन की शुरुआत बेहतर रहेगी। ऑफिस में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि: आज आपको अपने लोगों से जुड़ना होगा और उनकी मदद लेने की कोशिश करनी होगी। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और आरामदायक रहेगा और सभी सदस्य एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्वक व्यवहार रखेंगे। पुरानी परेशानी समाप्त हो सकती है। आज आपकी महत्वाकांक्षाएं बहुत प्रबल रहेंगी। दिन भर मन में तरह-तरह के सपने तैरते रहेंगे। आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जायेगी।

धनु राशि: आय अच्छी रहेगी किन्तु बेकार की गतिविधियों पर अंकुश लगाना श्रेयकर रहेगा। आपको अपने करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है I अथक परिश्रम उपरांत आप स्थितियों पर काबू पा पाएंगे। भावनाओं को अपने निर्णयों पर हावी होने न दे। अपने व्यवहार निष्पक्षता बनाए रखें। व्यावसायीक एवं आर्थिक सदंर्भ में यात्रा आपको नवीन अवसर प्रदान कर सकती है। आज आप किसी पुराने परिचित से अचानक ही मिल सकते हैं।

मकर राशि: आज आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी | बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है | संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी | आपकी खुशियों में इजाफा होगा | ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलने की संभावना है, जिसे पूरा करने पर फायदा होगा | आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा | आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी | परिवार में सुखद वातावरण का महौल रहेगा | सेहत पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी | हनुमान मंदिर में सिन्दूर चढ़ाएं, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

कुंभ राशि: आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी जरूर होगी, जिससे आपको अच्छा खासा लाभ होगा लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि आप भी बीमार पड़ सकते हैं। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके जीवन साथी से आपके संबंध मजबूत बनेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। एक दूसरे की बात समझने में दिक्कतें आएंगी। काम के सिलसिले में आपको यात्रा का मौका मिलेगा लेकिन आपको उससे बचना चाहिए और अपनी ओर से पूर्ण प्रयास करना चाहिए कि आपका काम बढ़िया रहे।

मीन राशि: इस राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक रहेगा। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। बिजनेस अच्छा चलेगा। उम्मीद से कम लाभ मिल सकता है। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। लव लाइफ में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा छोटी सी बात विवाद का कारण बन सकती है। आप अपनी वाणी पर काबू रखें।

Related News