हिन्दू धर्म में माता-पिता की सेवा सबसे बड़ी पूजा मानी जाती है, माता-पिता के जीवित रहते हुए और उनकी मृत्यु के बाद भी उन्हें याद किया जाता है। हिन्दू धर्मग्रंथों में श्राद्ध करने की परंपरा है, कहा जाता है पितृपक्ष में यदि श्राद्ध किया जाए, तो उसकी मान्यता सबसे अधिक है, धर्मग्रंथों में माता-पिता के साथ-साथ अन्य पूर्वजों का श्राद्ध करने की परंपरा है।

अब आने वाली पूर्णिमा अर्थात 2 सितंबर से श्राद्ध की शुरुआत होने वाली हैं जो कि 17 सितंबर तक जारी रहने वाला हैं। पितृ पक्ष में मृत व्यक्तियों की तृप्ति के लिए कई दान किए जाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि श्राद्ध पक्ष में किन वस्तुओं का दान करना शुभ रहता हैं।

- पितरों के आशीर्वाद और संतुष्टि के लिए चांदी का दान बहुत प्रभावकारी माना गया है।

- अन्नदान में गेहूं, चावल का दान करना चाहिए। इस से आपको मनवांछित फल की प्राप्ति होगी।

- पूर्वजों के आशीर्वाद और कलह का नाश करने के लिए गुड़ का दान करना चाहिए।

- सोने का दान करने से सभी तरह के कलह का नाश है। आप अपनी श्रद्धा और यथाशक्ति अनुसार दान कर सकते हैं।

- पितरों की प्रसन्नता के लिए नमक का दान बहुत महत्व रखता है।

- धार्मिक दृष्टि से गाय का दान भी करना चाहिए। गाय के दान को एक बड़ा दान माना जाता है।

Related News