हिंदू शास्त्रों में कहा गया है कि जो स्वजन अपने शरीर को छोड़कर चले गए हैं, उनकी तृप्ति और उन्नति के लिए श्रद्धा के साथ जो शुभ संकल्प और तर्पण किया जाता है, वह श्राद्ध है। श्राद्ध पक्ष में अपने पूर्वजों को याद कर उनके लिए भोजन तैयार करते हैं, लेकिन एक बात का दयँ रखे की श्राद्ध के दिन भोजन में क्या बनाएं।

ठाकुरद्वारा मंदिर के महंत ज्योतिषाचार्य उमेश चंद्र कौत्स कहते है कि श्राद्ध के भोजन में खीर-पूड़ी, हलवा शुभ माना जाता है लेकिन पौराणिक मान्यता है कि आपके पूर्वजों को उनके जीवन में उन्हें जो चीज खाने में पसंद रही हो, उन्हीं चीजों का भोग लगाना चाहिए। इससे पितर खुश होते हैं।

बताया कि पितृ पक्ष में श्राद्ध भोज की थाली में चना, मसूर, उड़द, काला जीरा, कचनार, कुलथी, सत्तू, मूली, खीरा, काला उड़द, प्याज, लहसुन, काला नमक, लौकी, बड़ी सरसों, काले सरसों की पत्ती और बासी, खराब अन्न, फल और मेवे जैसी चीजें कतई शामिल न करें। इन चीजों का प्रयोग श्राद्ध में अशुभ माना जाता है।

Related News