इंटरनेट डेस्क। देश में जल्द ही पेट्रोल और डीजल सस्ता हो सकता है। कच्चे तेल की कीमतों में कमी होने के कारण जल्द ही ऐसा हो सकता है। कच्चे तेल की कीमतों में कमी होने से तेल कंपनियां मुनाफा कमा रही हैं। इस कारण से जल्द ही दोनों ईंधन की कीमतों में कटौती का ऐलान हो सकता है।

खबरों के अनुसार, इंटरनेशनल उत्पाद की तुलना में ओएमसी को लाभ पेट्रोल पर 11 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर से अधिक था। खबरों के अनुसार, सितंबर 2023 में भारी गिरावट के बाद कुछ महीनों में पेट्रोल के व्यापार मार्जिन में सुधार देखने को मिला है। अक्टूबर के बाद डीजल के लिए मार्जिन में सुधार नजर आया है।

आईसीआरए लिमिटेड की मानें तो इन बढ़े हुए मार्जिन से खुदरा ईंधन की कीमतों को कम किया जा सकता है। अगर कच्चे तेल के दाम स्थिर रहते हैं तो जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी हो सकती है। दामों में ये कटौती 6 से 11 रुपये प्रति लीटर तक हो सकती हैं। गौरतलब है कि देश में दोनों ही ईंधन की कीमत मई 2022 से नहीं बदली हैं।

PC: patrika

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News