सामुद्रिक शास्त्र में भारतीय ज्योतिष का काफी अधिक महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में शरीर के अलग अलग हिस्सों जैसे हाथ की लकीरों, पैरों के तलवों और माथे को देख कर व्यक्ति के जीवन के बारे में जाना जा सकता है। इसी तरह आज हम आपको पुरुषों के माथे की रेखाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिस से वे भाग्यशाली होते हैं और पुत्रप्राप्ति होती हैं।

  • जिस पुरूष का मस्तक चौड़ा हो वह व्यक्ति अधिक पुत्रों वाला होता है, लेकिन काम धंधे को लेकर इतना सुख नहीं रहता है। फिर भी इनकी संतान काफी सौभाग्यशाली होती है।
  • किसी मनुष्य के ललाट में स्वच्छ, सरल, पूर्ण रेखा होने पर वः व्यक्ति लंबी आयु वाला होता है और यदि ये रेखाएं छिन्न-भिन्न हो तो ऐसे में मनुष्य दुःखी और अल्पायु माना जाता है।

  • ललाट में उद्धव रेखा, त्रिशूल व स्वास्तिक आदि बने होने पर व्यक्ति पुत्र संतान और स्त्री के साथ सुखमय जीवन व्यतीत करता है।
  • जिसके मस्तक पर रेखा नहीं होती है वह पुरूष धनी व दीर्घायु होता है।
  • जिस व्यक्ति का माथा उपर उठा हो तथा नीचे से झुका हो, उसकी शादी एक से अधिक स्त्रियों से होतीहै । ऐसे पुरूष अधिक शिक्षा प्राप्त करके उच्च मुकाम हासिल कर लेते है।

  • जिस पुरूष का मस्तक छोटा हो उनकी पुत्रियां अधिक होती है।
  • जिस व्यक्ति के मस्तक पर छोटा सा चांद बना हो उस मनुष्य पर ईश्वर की विशेष कृपा होती है।

Related News