महिलाओं में पीरियड्स के दौरान हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे पिम्पल्स की समस्या होती है। गलत खान-पान के कारण भी ये चेहरे पर निकल आते हैं। पीरियड होने के 7-8 दिन पहले से ही चेहरे पर पिम्पल्स निकलने लगते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो पीरियड्स के दिनों में शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर कम हो जाता है और टेस्टोस्टेरोन बढ़ जाता है। जिससे स्किन की समस्या होती है। ऐसे में पीरियड के दौरान स्किन की खास देखभाल की जरूरत होती है। आप इन टिप्स को फॉलो कर पीरियड्स के दौरान भी पिम्पल्स से निजात पा सकते हैं।

मुश्किल दिनों में इस समस्या से बचने के लिए आप अपने डाइट का विशेष ध्यान रखें। तैलीय और मसालेदार भोजन को परहेज करें। हल्के और फाइबर युक्त डाइड आहार में शामिल करें।

हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, आप इसे दूध में मिलाकर पी सकती हैं। ये दर्द से छुटकारा दिलाता है, साथ ही स्किन को भी हेल्दी बनाता है।

आप भरपूर मात्रा में पानी पीएं ताकि शरीर हाइड्रेट रहे। आप फलों के जूस का सेवन करें। भोजन में हरी सब्जियां शामिल करें। जैसे- पालक, लौकी को पीरियड्स के दिनों आप उबाल कर खा सकती हैं। इससे आपका स्किन ठीक रहेगा।

आप पपीते का सेवन जरूर करें। इसके सेवन से पीरियड में होने वाली परेशानियों से राहत मिलती है, साथी ही ये स्किन को भी पिम्पल्स से बचाता है।
आप पीरियड्स के दिनों में मेकअप प्रोडक्ट्स को यूज करने से बचें। इससे भी आपके स्किन को नुकसान होता है। केले, आंवला, सेब आदि का सेवन करें, इससे आपकी स्किन भी ग्लो करेगी।

Related News