दांतों के बीच गैप होना खूबसूरती के लिहाज से ठीक नहीं माना जाता है लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अलग-अलग हिस्सों और उनकी भाव-भंगिमाओं और आकार को लेकर कई तरह की व्याख्याएं दी गई हैं। ऐसे में आपके दांत भी आपके बारे में बहुत कुछ बताते है। व्यक्ति के दान टेढ़े हों या दांतों के बीच गैप हो तब भी कई बातों का खुलासा होता है।


1. अगर किसी महिला के सामने वाले दांतों में गैप है तो उन महिलाओं को काफी भाग्यशाली माना जाता है। ये महिलाएं जहां भी रहती है, उस जगह को खुशहाल बना देती हैं।

2. दांतों के बीच जिसके जगह हो वो बुद्धिमत्ता की निशानी माना जाता है I ये विलक्षण प्रतिभा के धनी होते हैं. ये जिंदगी में बहुत कामयाब साबित होते हैं.

3. ऐसे लोगों में काफी ऊर्जा होती है और ये जीवन मे बहुत बड़ी सफलता हासिल करते है I ऐसे लोगों के पास कभी पैसे की कमी नहीं रहती है।

4. ऐसे लोग अपनी बात कहने मे हिचकिचाते नहीं है और ये सदेव खुले विचार वाले होते है I

5. नौकरीपेशा लोगों के दांतों के बीच अगर फासला होता है तो ये इस बात की ओर इशारा करता है कि ये करियर के क्षेत्र में ये लोग बड़ी सफलता हासिल करेंगे।

6. इन लोगों को आर्थिक मामलों मे बहुत ही समझदार माना गया है I इन्हे इस बात की भी समझ होती है कि पैसे को कहाँ और कैसे खर्च करना है।

7. ऐसे लोग बहुत ही बातूनी होते है I ये सुबह से लेकर शाम तक आराम से बोल सकते है I

Related News