दुनिया में कई प्रकार के रीति रिवाज और परम्पराएं निभाई जाती है। इनमें से कुछ के बारे में जानकर तो आप हैरान ही रह जाएंगे। क्या आपने सोचा है कि किसी देश में लोग मुर्दों से भी विवाह कर लेते हैं।

विकसित देशों की श्रेणी में आने वाले फ्रांस में ऐसा होता है। हालांकि इसके लिए व्यक्ति को राष्ट्रपति से अनुमति लेनी होती है। फ्रांस के कानून के हिसाब से यहां लोग मृत व्यक्ति या महिला के साथ भी विवाह कर सकते हैं।

हालांकि इस प्रकार के विवाह लिए उन्हें राष्ट्रपति से अनुमति लेनी पड़ती है। बताया जाता है कि देश का राष्ट्रपति विशेष परिस्थितियों में इस कानून के तहत संबंधित व्यक्ति को मृतक के साथ विवाह करने की अनुमति दे देता है। राष्ट्रपति से अनुमति मिलते ही वह व्यक्ति मृतक के साथ विवाह कर सकता है। फ्रांस में कई प्रकार की परम्पराएं देखने को मिलती हंै।

Related News