आजकल कई सारे ऐसे मामले सामने आते हैं जिसमें पति या पत्नी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (extra marital affair) कर लेते हैं। यानी कि अपने पार्टनर को छोड़कर किसी तीसरे व्यक्ति के साथ रिश्ता बनाना। पति-पत्नी (Husband-Wife) का रिश्ता दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता होता है। इस बंधन में जितना प्यार और विश्वास होगा, यह रिश्ता उतना ही ज्यादा मजबूत होता है। आइए आज इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे आखिर ऐसा क्यों होता है इसके पीछे की वजह क्या हो सकती है कि पति पत्नी के रिश्ते के बीच किसी तीसरे की जरूरत महसूस होने लगती है? आइए आज हम आपको बताते हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने के 5 बड़े कारणों के बारे में -

1. छोटी उम्र के लोगों की तरफ अट्रैक्ट होना :

कई बार ऐसा होता है कि पति पत्नी एक दूसरे की तरफ अट्रैक नहीं होते हैं, जबकि उनका अट्रैक्शन अपने से छोटे उम्र के लड़के-लड़कियों की तरफ ज्यादा होता है, इसलिए वह अपने पार्टनर को धोखा देकर किसी तीसरे के साथ अफेयर करना शुरू कर देते हैं।

2. बदला लेने की भावना :

पति-पत्नी के रिश्ते में कई बार ऐसा होता है कि एक पार्टनर दूसरे पार्टनर को वह रिस्पेक्ट नहीं देता जो वह उससे चाहता है। उसका यही अनादर उसे इतना फ्रस्ट्रेट कर देता है कि बदला लेने के लिए वह दूसरा रिश्ता बनाने से भी पीछे नहीं हटते हैं।

3. पहले प्यार को ना भूल पाना :

अक्सर ऐसा होता है कि हम जिस इंसान से प्यार करते है उससे हमारी शादी नहीं हो पाती है और हमें अरेंज मैरिज करना पड़ता है। ऐसे में कई बार अपने पहले प्यार को याद करके भी पार्टनर एक दूसरे को धोखा दे देते हैं और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कर लेते हैं।

4. अकेलापन :

आजकल की जिंदगी में ऐसा होता है कि पति-पत्नी एक-दूसरे को समय नहीं दे पाते हैं। कभी काम के सिलसिले में तो कभी परिवार के चलते उन्हें दूर रहना पड़ता है। ऐसे में अकेलापन उन्हें एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करने को मजबूर कर सकता है। इससे बचने के लिए पति पत्नी एक दूसरे को वक्त जरूर दें और अगर आप एक दूसरे से अलग रहते हैं तो परस्पर बातचीत बनाए रखें।

5. रिश्ते से ऊब जाना :

गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड हो या पति पत्नी उनके रिश्ते में नयापन होना बहुत जरूरी है, क्योंकि अक्सर ऐसा होता है कि बोरिंग लाइफ के चलते पति-पत्नी एक दूसरे से बोर हो जाते हैं और इसी बोरियत को दूर करने के लिए वह किसी तीसरे व्यक्ति की तलाश करने लगते हैं। इसके लिए वह अवैध संबंध बनाने से भी पीछे नहीं हटते हैं।

Related News