लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों पूरी दुनिया में कई विश्व रिकॉर्ड बनाए गए हैं। हम आपको बता दें कि दुनिया के लगभग हर देश के नाम कोई ना कोई विश्व रिकॉर्ड जरूर दर्ज है। दोस्तों विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए लोग काफी कोशिश और प्रयास करते हैं, हालांकि कई बार वह नाकाम भी रह जाते हैं। दोस्तों आज हम आपको भारत के अयोध्या के रहने वाले एक ऐसे संत से मिलवाने जा रहे हैं, जिसने हाल ही में एक अजीबोगरीब विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि भारत के अयोध्या के संत महेश योगी ने सरयू में डेढ़ घंटे के दौरान करीब 2100 बार डुबकी लगाकर नया कीर्तिमान बनाया है। दोस्तों इस विश्व रिकॉर्ड को लेकर उनका कहना है कि कोरोनावायरस के चलते गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से जुड़े लोगों ने ऑनलाइन स्कोर कवर किया था। हम आपको बता दें कि पानी में 2100 बार डुबकी लगाने का यह अजीबोगरीब रिकॉर्ड अयोध्या के रहने वाले महेश योगी के नाम दर्ज हो गया है।

Related News