लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों पहले 50 से 60 वर्ष के लोगों को ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती थी। लेकिन आजकल के लाइफस्टाइल के कारण युवाओं को भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्याएं होना शुरू हो गई है। हम आपको बता दें कि हाई बीपी की समस्या होने पर हमें कुछ विशेष सावधानियां रखनी पड़ती है, जिससे कि यह समस्या और अधिक ना बढ़ सके। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को कौन-कौनसी बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए।

1.दोस्तों हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को हमेशा कम नमक और हाई पोटासियम वाला आहार लेना चाहिए। दोस्तों यह बात तो लगभग सभी लोग जानते हैं कि हाई बीपी के मरीजों को नमक का कम सेवन करना चाहिए, लेकिन हाई पोटैशियम की चीजों का सेवन करना भी काफी फायदेमंद साबित होता है।

2.आयुर्वेद के अनुसार हाई बीपी वाले मरीजों को डेयरी उत्पादों, तली हुई चीज़ें, जंक फूड, कॉफ़ी इत्यादि का सेवन कम से कम करना चाहिए।

3.आयुर्वेद के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को प्रतिदिन कम से कम 8 से 10 गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए।

Related News