पेड़-पौधे से भरे हरियाली जगह पर बहुत ही शुद्ध वातावरण रहता है, वहां किसी भी तरह का प्रदुषण नहीं होता है, आपको बता दे पेड़ द्वारा बनने वाली ऑक्सीजन के कारण ही हम ज़िंदा रहते हैं, अगर पेड़ों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा तो वो दिन दूर नहीं होगा जब मनुष्य का वजूद भी खत्म हो जाएगा। वैसे अभी पुरे देशभर में कोरोना काल चल रहा है। ऐसे में ऑक्सीजन की कमी के कारण देश में लोगो की जान जा रहे है।

पीपल- पीपल के पेड़ का विस्तार, फैलाव और ऊंचाई बहुत अधिक होती है, ये बहुत ही घना पेड़ होता है, आपको बता दे पीपल का पेड़ और पेड़ों के मुकाबले ज्यादा ऑक्सीजन देता है और दिन में 22 घंटे से भी ज्यादा समय तक ऑक्सीजन देता है।

नीम, बरगद और तुलसी: पीपल के पेड़ की तरह नीम, बरगद और तुलसी के पेड़ भी अधिक मात्रा में ऑक्सीजन देते हैं, नीम, बरगद, तुलसी के पेड़ एक दिन में 20 घंटों से ज्यादा समय तक ऑक्सीजन का निर्माण करते हैं। इसलिए घर में ये 3 पेड़ जरूर लगाएं।

बांस का पेड़: बांस का पेड़ सबसे तेज बढ़ने वाला पेड़ है, बांस का पेड़ हवा को फ्रेश करने के काम में भी आता है। बताया जाता है कि बांस का पेड़ अन्य पेड़ों के मुकाबले 30 फीसदी अधिक ऑक्सीजन छोड़ता है। लेकिन लोग इसे बहुत कम घर में लगाते है।

Related News