हम सभी कई नोट जैसे 100, 500, 2000 आदि का इस्तेमाल करते हैं। भारतीय नोटों पर कई भाषाएं छपी होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि नोट पर ये भाषाएं क्यों छपी होती है?

नोट पर होती हैं 17 भाषाएं
RBI के अनुसार एक भारतीय नोट पर 17 भाषाएं प्रिंट होती हैं। दरअसल भारतीय संविधान में किसी भी भाषा को राष्‍ट्रीय भाषा का दर्जा नहीं मिला और देश में 22 भाषाएं बोली जाती हैं। इसलिए उनमे से 17 भाषाओँ को प्राथमिकता दी गई है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि नोट पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, असमी, गुजराती, कन्‍नड़, कोंकणी, मराठी, मलयालम, कश्‍मीरी, उड़‍िया, नेपाली,संस्‍कृत, पंजाबी, तमिल, तेलगु और उर्दू शामिल हैं।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भारत में पहला एक रुपए का नोट30 नवंबर 1917 को ब्रिटिश शासन काल में जारी किया गया था, जिस पर जॉर्ज पंचम की फोटो लगी थी। इस नोट को इंग्‍लैंड में प्रिंट किया गया था।

Related News