जब भी कभी एक्सीडेंट या ऑपरेशन होता हैं तो उस व्यक्ति को ब्लड चढ़ाया जाता है। हर व्यक्ति का अपना ब्लड ग्रुप होता हैं और उसे उसी ब्लड ग्रुप का खून चढ़ाया जाता हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ब्लड के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसी को भी चढ़ाया जा सकता है और हैरानी की बात यह हैं कि पूरी दुनिया में ऐसा ब्लड सिर्फ 43 लोगों के पास हैं।

इसे दुनिया का सबसे रेयर ब्लड ग्रुप मानते हैं। इस ब्लड ग्रुप का नाम है आरएच नल (Rh null) जिसे सबसे रेयर होने के कारण शोध कर रहे वैज्ञानिकों ने इसे गोल्डन ब्लड का नाम दिया है। रेयरेस्ट होने और किसी भी ब्लड ग्रुप को चढ़ाए जा सकने की वजह ये खून बेशकीमती माना जाता है।


इस ब्लड ग्रुप में किसी तरह का एंटीजन नहीं पाया जाता। किसी का भी शरीर इसे स्वीकार कर लेता है। गोल्डन ब्लड ग्रुप चूंकि एंटीजन से रहित होता है इसलिए जिन लोगों के शरीर में ये खून होता है वे एनीमिया से ग्रस्त हो सकते हैं। इसी के चलते ऐसे लोगों की जानकारी होते ही चिकित्सक उन्हें डाइट पर खास ध्यान देने और आयरन वाली चीजें ज्यादा से ज्यादा लेने की सलाह देते हैं।

ये ब्लड ग्रुप केवल 43 लोगों में पाया गया है। इस लिस्ट में ब्राज़ील, जापान, कोलंबिया,आयरलैंड और अमरीका के लोग शामिल हैं। रेयरेस्ट होने और सेम ब्लड ग्रुप को ही स्वीकार कर पाने की वजह से डॉक्टर इन ब्लड ग्रुप वालो को ये ब्लड डोनेट करने की सलाह दे रहे हैं ताकि जरूरत पड़ने पर ये खून उनके ही काम आ सके।

Related News