गर्मी के मौसम में लोग प्याज बहुत ज्यादा खाते हैं क्योंकि प्याज खाने के कई बड़े फायदे होते हैं। आज हम आपको गर्मियों में प्याज खाने के जबरदस्त फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको जरूर जानना चाहिए।

प्याज खाने के फायदे-

मधुमेह- प्याज का रस ब्लड शुगर को नियंत्रित कर सकता है। एक स्टडी के मुताबिक प्याज में क्रोमियम होता है, जिस वजह से यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। जिसके साथ ही इसमें सल्फर, क्वेरसेटिन और एंटीडायबिटिक गुण भी होते हैं, जो ब्लड शुगर पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

कैंसर- वैज्ञानिकों के अनुसार प्याज में स्तन और पेट के कैंसर का कारण बनने वाली कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने की क्षमता होती है।प्याज में क्वेरसेटिन और एंथोसायनिन की मात्रा अधिक होती है। एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स को बनने से रोकते हैं, जिससे कैंसर का खतरा कम होता है।

मजबूत हड्डियां- शोध के अनुसार प्याज उम्र बढ़ने के साथ होने वाले ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम कर सकता है। एक अन्य अध्ययन के मुताबिक जो महिलाएं रोजाना प्याज खाती हैं उनकी हड्डियां प्याज नहीं खाने वाली महिलाओं की तुलना में पांच फीसदी ज्यादा मजबूत होती हैं.

सूजन और एलर्जी को रोकता है- प्याज में क्वेरसेटिन नामक तत्व होता है, जो सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। जिसके अलावा क्वेरसेटिन में एंटीहिस्टामाइन गुण भी होता है, जो एलर्जी से लड़ने में आपकी मदद कर सकता है। प्याज के रस का सेवन करने से दांतों की सड़न और एलर्जी पैदा करने वाले स्ट्रेप्टोकोकस म्यूटन्स और स्ट्रेप्टोकोकस सोब्रिनस बैक्टीरिया के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

यौन सहनशक्ति बढ़ाएं- प्याज खाने से यौन सहनशक्ति बढ़ सकती है। प्याज के सेवन से पुरुषों की प्रजनन क्षमता में वृद्धि हो सकती है।

Related News