बालों के झड़ने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे उचित पोषण ना मिल पाना, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल, धुल या धुप आदि। ऐसे में आपके लिए प्याज बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आज हम आपको प्याज के ऐसे हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जो बालों से जुड़ी कई समस्याओं जैसे रुसी, बेजान बाल, बालों का टूटना आदि का समाधान कर सकता है।

प्याज का रस हेयर मास्क – प्याज के रस और जैतून का तेल मिला कर हेयर मास्क बनाएं। ये हेयर मास्क स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। आपको 3 चम्मच प्याज का रस और 2 चम्मच जैतून का तेल ले कर इसका मिक्सचर तैयार करना है। इसके बाद इससे स्कैल्प पर मालिश करे। इस हेयर मास्क को दो घंटे लगा कर रखने के बाद बाल धो लें।

प्याज का रस बालों को धोने के लिए – प्याज के रस का इस्तेमाल बाल धोने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको प्याज के रस, लैवेंडर एशेंशियल ऑयल और नींबू के रस को अच्छे से मिला लें। इसके बाद इसे बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 30 मिनट रखने के बाद अपने बाल धो लें।

प्याज के तेल का करें इस्तेमाल – नारियल तेल के साथ प्याज के रस को मिलाएं। ये आपके बालों को सफेद होने और पतला होने से रोकेगा। इसके लिए 3 चम्मच प्याज का रस और 2 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। इसके बाद एक पैन लेकर नारियल का तेल और प्याज का रस डालें, दोनों चीजों को अच्छी तरह मिला लें। सामग्री को 3-5 मिनट तक पकने दें और फिर इसे ठंडा होने दें। इस मिक्सचर के ठंडा होने के बाद इसे छान लें। इसके बाद अपने बालों और स्कैल्प पर तेल से मालिश करें। तीन घंटे छोड़ कर बाल धो लें।

Related News