इंटरनेट डेस्क। हिन्दू धर्म का पवित्र सावन का महीना चल रहा है। धार्मिक रूप से भगवान शिव को समर्पित इस महीने का महत्व बहुत अधिक है। ऐसा कहा जाता है कि यह महीना भोलेनाथ को बहुत प्रिय है और जो भी भक्त इस महीने में उन्हें अपनी पूजा से प्रसन्न कर लेता है, भोलेनाथ उसके सभी दुःख दूर कर देते है और उसके ऊपर हमेशा अपनी कृपा बनाये रखते है। सावन की शिवरात्रि भोलेनाथ की पूजा करने का शुभ समय है जो कि इस बार 9 अगस्त को है।

सावन महीने की शिवरात्रि के दिन भोलेनाथ का जलाभिषेक करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन सच्चे मन और श्रद्धा से भोलेनाथ की पूजा करने पर आपकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। आप इस दिन गंगाजल और दूध से शिवलिंग का अभिषेक कर सकते है।

कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए भी सावन की शिवरात्रि का महत्व बहुत अधिक है। कालसर्प दोष से पीड़ित लोग अगर इस दिन शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाकर 108 बार शिव मंत्र का जाप करते है और चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा चढ़ाते है तो उन्हें इस दोष से मुक्ति मिलती है।

इस दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से आपको समस्त शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।

इस दिन रुद्राक्ष की माला के साथ 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करने से आपके घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है।

Related News