आज हम आपको एक ऐसे कबूतर के बारें में बताएंगें। जिसकी बोलीं करोड़ों में लगी है। बेल्जियम का एक कबूतर 14 करोड़ रुपए से ज्यादा में बिका, जिसके बाद से उसी की चर्चा है। लेकिन सवाल ये है कि आखिर ऐसा क्या था जो कबूतर 14 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत में बिका।

रिपोर्ट के मुताबिक बेल्जियम के एक रेसर कबूतर को रिकॉर्ड 19 लाख डॉलर में बेचा गया है। दो साल की इस मादा कबूतर का नाम न्यू किम है। पहले इसे 237 डॉलर पर नीलामी के लिए रखा गया था लेकिन चीन के एक व्यक्ति ने इसे 19 लाख डॉलर में खरीद लिया।

जी हां, बेल्जियम में एक निलामी के दौरान एक मादा कबूतर को रिकॉर्ड 14 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कीमत पर खरीदा गया। पहले इसे 237 डॉलर पर नीलामी के लिए रखा गया था। लेकिन एक चीनी व्यक्ति ने इसे 19 लाख डॉलर (14 करोड़ 15 लाख रुपये से ज्यादा) में खरीद लिया। न्यू किम नाम का यह कबूतर साल 2018 में फ्रांस में आयोजित एक रेस में जीत हासिल कर चुका है। इसके बाद से इस कबूतर की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। 2018 में रेस के बाद न्यू किम रिटायर हो गई थी।

आमतौर पर नर कबूतर की कीमत मादा कबूतर से अधिक होती है लेकिन इस बार मादा कबूतर ने रेस में सबको पीछे छोड़ दिया। नीलामी में कुल 445 पक्षियों को नीलाम किया गया। जहां चीन व्यक्ति ने 14 करोड़ रुपए से ज्यादा देकर इसे खरीद लिया। बता दें कि चीन में कबूतरों की रेसिंग का काफी क्रेज है यह खेल यहां हजारों साल पहले शुरू किया गया था, जिसमें महंगे से महंगे कबूतरों को उठाया जाता है। ये कबूतर बहुत तेज उड़ते हैं। इनकी लाइफ भी 15 साल तक होती है। इन कबूतरों की रेस वैसे ही आयोजित की जाती है जो घोड़ों की होती है और इस रेस पर जमकर सट्टा लगाया जाता है।

Related News