पहले के समय में देश की व्यवस्था का प्रबंध करने और देश का शासन चलाने के लिए राजा हुआ करते थे। हालाकिं अब राजशाही व्यवस्था लगभग समाप्त हो चुकी है। लेकिन अफ्रीका में आज भी एक ऐसा देश मौजूद है जहाँ पर राजा का शासन लागू है। हम बात कर रहे हैं स्वाजीलैंड की। यहाँ पर आज भी राजशाही सत्ता लागु है।

हालांकि साल 2018 में देश की आजादी के 50 साल पूरे होने पर यहां के राजा ने देश का नाम बदलकर द किंगडम ऑफ इस्वातिनी रख दिया। ये दक्षिण अफ्रीका की सीमा से सटा हुआ है।

इस देश में हर साल अगस्त-सितंबर महीने में महारानी की मां के शाही गांव लुदजिजिनी में उम्हलांगा सेरेमनी फेस्टिवल होता है। इस फेस्टिवल के बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। इसमें 10 हजार से ज्यादा कुंवारी लड़कियां और बच्चियां शामिल होती हैं। वे राजा के सामने डांस करती है।

नेशनल जियोग्राफिक की एक रिपोर्ट के अनुसार राजा इनमे से हर साल किसी को अपनी रानी चुनता है। चौंकाने वाली बात यह है कि ये लड़कियां बिना कपड़ों के ही राजा और उसकी पूरी प्रजा के सामने डांस करती हैं। पिछले साल कई लड़कियों ने इसका विरोध भी किया और इस परेड में हिस्सा लेने मना कर दिया था, लेकिन राजा की जानकारी में इस बात के आने के बाद उन लड़कियों के परिवारों को काफी जुर्माना देना पड़ा था।

इसके अलावा इस देश के राजा पर खुद बेहद शानो-शौकत से रखते हैं, जबकि उनके देश में एक बड़ी आबादी बेहद गरीब है। इसके अलावा साल 2015 में 'भारत अफ्रीका शिखर सम्मेलन' में हिस्सा लेने के लिए राजा मस्वाती तृतीय भारत भी आ चुके हैं। राजा मस्वाती तृतीय अपने साथ 15 पत्नियां, बच्चे और 100 नौकरों के साथ आए थे।

Related News