ये बात हम सभी जानते हैं क हीरा सभी रत्नों में सबसे कीमती होता है। आज हम आपको एक ऐसे हीरे के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो अब तक का सबसे महंगा पर्पल-पिंक हीरा बन गया है।

खबरों के अनुसार, हांगकांग में द सकूरा नामक दुर्लभ और बेहद आकर्षक पर्पल-पिंक हीरा कुछ दिनों पहले काफी सुर्खियों में था। जिसकी नीलामी क्रिस्टीज ज्वेलरी डिपार्टमेंट की ओर से की गई थी।

15.81 कैरेट का ये हीरा कितने में बिका, इसके बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। खबरों के अनुसार, ये छोटा सा हीरा नीलामी में 29.3 मिलियन डॉलर यानी करीब 218 करोड़ रुपए में नीलाम हुआ।

इस कारण ये अभी तक का सबसे महंगा पर्पल-पिंक हीरा बन गया है। बताया जा रहा है कि इस कीमती हीरे को प्लैटिनम और सोने की अंगूठी में फिट करके नीलाम किया गया। बहुत अधिक दाने होने के कारण ये हीरो बहुत दुर्लभ बन जाता है।

Related News