आपने आज तक कई खूबसूरत देशों के बारे में सुना होगा। आज हम आपको एक ऐसे ही देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ का इतिहास दूसरे देशों से काफी अलग है। हम बात कर रहे हैं पूर्वी यूरोप में स्तिथ यूक्रेन की , यूक्रेन की पूर्व में सीमा रूस और उत्तर में बेलारूस से मिलती है। वहीं पोलैंड और स्लोवाकिया जैसे देश उत्तर में यूक्रेन से साथ अपनी सीमा साझा करते हैं। आज हम आपको यूक्रेन से जुड़े ऐसे रहस्य बताने जा रहे हैं जिनके बारे में आपको जानकारी नहीं होगी।

साल 1932-33 में यूक्रेन में भयंकर अकाल पड़ा था तब लाखों लोग भूख से तड़प रहे थे। उस समय ऐसी भुखमरी फैली कि इंसान ही इंसानों का मांस खाने लगे थे। तब पुलिस ने 2,500 लोगों को नरभक्षण के आरोप में गिरफ्तार किया था।

दुनिया का सबसे गहराई में बना रेलवे स्टेशन यूक्रेन में ही स्थित है, जिसे 'आर्सेनल्ना मेट्रो स्टेशन' के नाम से जाना जाता है। यह स्टेशन जमीन से 105.5 मीटर यानी 346 फीट की गहराई में बनाया गया है।

दुनियाभर के देशों में शराब को गलत माना जाता है, लेकिन यहां के लोगों की परंपरा का एक हिस्सा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के मअनुसार पूरी दुनिया में यूक्रेन शराब की खपत में छठे स्थान पर है।

दुनिया के बाकी देशों में वेडिंग रिंग बाएं हाथ में पहनाई जाती हैं वहीं यूक्रेन में शादी की अंगूठी दाएं हाथ में पहनाने की परंपरा है।

Related News