हमारे शास्त्रों में चार युगों के बारे में बताया गया है। इन चार युगों के नाम हैं- 1. कलियुग, 2.सत्ययुग, 3. त्रेतायुग और द्वापरयुग। हर एक युग की एक निश्चित काल अवधि होती है।जानकारों के अनुसार इस समय कलियुग चल रहा है। इस कलियुग की मुद्रा लोहा बताई गई है, वहीं इस युग के पात्र मिट्टी के हैं।

जानकारों का कहना है कि चारों युगों में से सबसे पहले शुरुआत सतयुग की हुई थी। सतयुग को पहला युग माना गया है तो वहीं कलियुग को आखिरी युग माना गया है।

बताया गया है कि सतयुग में मनुष्य की लंबाई 32 फिट (लगभग) थी, त्रेतायुग में ये घटकर 21 फिट (लगभग) रह गई, द्वापरयुग में मनुष्य की लंबाई 11 फिट (लगभग) थी, वहीं कलियुग में मनुष्य में लंबाई घटकर 5.5 फिट रह गई। जानकारों का कहना है कि कलियुग के आखिर तक मनुष्य की लंबाई 4 इंच रह जाएगी और उम्र 12 साल की हो जाएगी।

जानकारों के अनुसार सतयुग को स्वर्ण युग कहा गया है और उसके बाद मनुष्य पतन की तरफ बढ़ता चला आया है। ये भी कहा गया है की कलयुग Kalyuga के अंत होने पर इस धरती पर भी जीवन समाप्त हो जायेगा लेकिन इस तर्क में अभी काफी मतभेद है।

Related News