ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न बॉलीवुड सेलेब्स हर तरह के आउटफिट में अच्छे लगते हैं।इसमें उनके फिजिकल फिटनेस एक अहम भूमिका निभाती है।
बहुत से लोग ऐसा सोचते होंगे कि बॉलीवुड सेलेब्स अपने बिजी शेड्यूल के चलते अपने आपको कैसे इतना फिट रख लेती हैं।बता दे की फिट रहना इतना आसान काम नहीं है।इसके लिए नियमित रूप से व्यायाम और हेल्दी डाइट लेना बहुत ही जरूरी है।
फिट रहने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कुछ हैक्स शेयर किए है,आप भी बॉलीवुड सेलेब्स के इन हैक्स को अपनाकर फिट रह सकते हैं।आइए जानें कौन से ये हैक्स


आलिया भट्ट-एक्ट्रेस आलिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडिय शेयर किया।इसमें उन्होंने अपने पसंदीदा फूड्स और हैक्स के बारे में बताया साथ ही उन्होंने कुछ ऐसे टिप्स शेयर किए जो फिट और हेल्दी रखने में मदद करे सकते हैं।वे हर रोज दिन में 3 बार अपनी डाइट में प्रोटीन इंटेक को प्रायोरिटी देती हैं। इसके अलावा आलिया एलोवेरा जूस और ग्रीन टी का सेवन करती हैं।ये उनके बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करता है।इसके साथ ही 2 हफ्ते में एक बार चीट मील्स लेती हैं।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा-शिल्पा बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं।बता दे की शिल्पाअपने फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं।इसके लिए शिल्पा 10 मिनट तक डेली मेडिटेशन करती हैं।योग के अलावा शिल्पा कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग लेती हैं। डेली व्यायाम शिल्पा को हेल्दी और फिट रखने में मदद करता है।इसके साथ ही मेडिटेशन उन्हें मानसिक रूप से स्वास्थ रखने में मदद करता है।

मलाइका अरोड़ा-मलाइका अरोड़ा अपने फिटनेस के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं।मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था।इस वीडियो में उन्होंने अपने फिटनेस हैक्स में से एक का खुलासा किया।उन्होंने लिखा कि वे दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करती हैं और इसमें नींबू और शहद मिलाकर इसका सेवन करती हैं।ये शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है और इससे तेजी से वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

Related News