आजकल बालों की समस्या तो आम हो गई है| जिसको भी देखो या तो बाल कटा लेते है या आर्टिफीशियल बिग लगा लेते है| पर ये तो कुछ समय के लिए ठीक है बाकि समय का क्या?बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स केमिकल से भरपूर होते हैं जो कुछ समय के लिए तो बालों पर करते है पर कुछ समय पश्चात् बाल ख़राब होबा दुबारा स्टार्ट कर देते है | हैअगर आपको बालों के झड़ने की समस्या है या आपके बाल जल्दी नही बढ़ते या बहुत देर से बढ़ते है तो कुछ ऐसे तेल है जो आपके बालों को लम्बा ,व काला, घना करेगें व आपकी रुसी की समस्या भी ग़ायब हो जाएगी | आप फिर से अपने खोये बाल वापस पा सकते है| ये तेल है:-

जैतून का तेल
यह तेल सबसे ज्यादा विटामिन ई से भरपूर तेल है |विटामिन इ बालों को बढाने में सहायक है| जैतून का तेल काफी हल्का होता है | ये बालों से सूखापन खत्म करता है|

नारियल का तेल
नारियल का तेल बालों को मजबूत बनाता है आपको अगर मुलायम और चमकदार बालों की चाहत है तो फिर नारियल का तेल बेस्ट ऑप्शन है| इस तेल में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होती है| ये तेल आपके बालों में कभी सूखापन नही आने देगा|

बादाम का तेल
बादाम का तेल बड़ा लाभकारी है| हा थोड़ा सा मंहगा आता है |आप इसका इस्तेमाल सर्दी-सर्दी कर सकते है| यह हल्का होता है जो के बालों को चिपचिपा नही करेगा|यह तेल बालों को मजबूती देता है| बादाम का तेल बालों में लगाने से बालों की लंबाई बढ़ती है|

Related News