दोस्तों, हर इंसान के जीवन में अच्छे-बुरे दिन आते हैं। इस क्रम में अधिकांश लोग अच्छे समय का श्रेय अपनी मेहनत को देते हैं तथा बुरा समय आने पर अपने भाग्य को दोष देने लगते हैं। यहां तक कि भगवान को भी कोसने लगते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इन तीन राशियों के लिए नवंबर महीना भाग्यशाली साबित होने वाला है। इस महीने इन राशियों पर मां लक्ष्मी अपनी विशेष कृपा बरसाने वाली हैं। तो देर किस बात की आइए जानें, उन तीन राशियों के बारे में।

मेष राशि
नवंबर महीने में मेष राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता नसीब होगी तथा रूके हुए काम पूरे होंगे। इस राशि पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी। रोजगार मिलने के प्रबल योग है। वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ेगा तथा घर में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवन में कुछ बड़ा बदलाव होने की पूरी संभावना हैै।

वृश्चिक राशि
नवंबर माह में वृश्चिक राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी अपार कृपा बरसाने वाली हैं, इससे इस राशि के जातक धन से मालामाल होने वाले हैं। नवंबर महीने में वृश्चिक राशि के लोग मां लक्ष्मी को प्रतिदिन फूल चढ़ाते रहें, ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी। यह आपके लिए फलदायी साबित होगा।

कर्क राशि
नवंबर महीने में कर्क राशि के जातकों के कारोबार में वृद्धि हो सकती है। धन के नए स्रोत बढ़ेंगे तथा रूके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में उन्नति होगी तथा आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी।

Related News