नीता अंबानी रिलायंस प्रमुख मुकेश अंबानी की पत्नी हैं। करीब 35 साल पहले दोनों ने शादी रचाई थी। बीते कुछ सालों में नीता अंबानी ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। नीता अंबानी अपने दिन की शुरुआत वर्क आउट से करती हैं। वर्कआउट के बाद उन्हें ड्राई फ्रूट्स खाना पसंद है। नाश्ते में वह ऑमलेट खाना प्रेफर करती हैं।

लंच में नीता अंबानी हरी सब्जियां और सूप लेती हैं तो वहीं डिनर में वह और ज्यादा हरी सब्जियां अंकुरित चने के साथ लेती हैं। लेकिन एक और ऐसी चीज है जो कभी पीना नहीं भूलती वो है चुकंदर का जूस, बताया जाता है कि कुछ भी हो जाए नीता चुकंदर का जूस कभी मिस नहीं करती हैं।

नीता अंबानी की कोशिश रहती है कि चाहे कितनी भी बिजी हो लेकिन अपने लिए समय निकाल कर अपने खाने पिने पर ध्यान देती है।

Related News