मुकेश अंबानी की पत्‍नी नीता अंबानी अपनी एक अलब पहचान रखती हैं। नीता अंबानी मुंबई इंडियंस की मालकिन होने के साथ-साथ एक सफल बिजनेस वुमेन भी हैं।नीता अंबानी की लाइफस्‍टाइल काफी लग्‍ज़रियस है। इनकी शान-ओ-शौकत के आगे हर कोई छोटा महसूस करता है।

नीता अंबानी को स्‍टाइलिश जूतों का बहुत शौक है और इसीलिए उनके पास ब्रांडेड जूतों की बहुत बड़ी कलेक्‍शन है। नीता अपने फुटवियर एक बार पहनने के बाद कभी रिपीट नहीं करती हैं। नीता के स्‍लीपर्स की ही शुरुआती कीमत एक लाख रुपए होती है।

नीता अंबानी ब्रांडेड पर्स की दीवानी हैं। उनके पास दुनियाभर के सभी महंगे ब्रांड्स जैसे शनेल, गोयार्ड और जिम्‍मी चू के हैंडबैग्‍स हैं। इनके क्‍लच पर तो हीरे जड़े होते हैं जिसकी शुरुआती कीमत ही 3-4 लाख रुपए होती है।

तो ये थी अरबों में खेलने वाली नीता अंबानी की लग्‍ज़रियस लाइफ जिसके बारे में आम आदमी सोच भी नहीं सकता है। नीता अंबानी कई एनजीओ से भी जुड़ी हुईं है और समय-समय पर वो देश की उन्‍नति और समाज के विकास में अपना योगदान देती रहती हैं।

Related News