हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत काफी अहम माना गया है। बहुत से लोग ये व्रत रखते हैं। हर महीने में दो बार एकादशी आती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन निर्जला एकादशी होगी। इस बार निर्जला एकादशी 21 जून को है। निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन दान करने का भी विशेष महत्व है।

ये व्रत बेहद कठिन होता है और बिना पानी पीए रहना होता है। विशेष उपाय करने से आप अपनी मनोकामनाएं भी पूरी कर सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस दिन आपको किन किन चीजों का दान करना चाहिए।

शीतलता प्रदान करने वाली चीजें दान करें
निर्जला एकादशी को जल के महत्व को बताने वाला बताया गया है। इस समय गर्मी अपने चरम पर होती है इसलिए आपको जल से जुडी चीजें दान करनी चाहिए। बहुत से लोग इस दिन जगह जगह पर शर्बत, शिकंजी और कई चीजें पिलाते हैं। इसका काफी धर्म होता है।

जूतों का दान करें
शास्त्रों के अनुसार, इस दिन आपको ब्राह्मणों का जूतों का दान करना चाहिए। इसके अलावा आप अन्न का दान, बिस्तर दान छाता दान, वस्त्र दान भी कर सकते हैं।

तुलसी पूजन
एकादशी के दिन आपको तुलसी पूजन जरूर करना चाहिए। तुलसी के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु का पाठ करना चाहिए। इस से आपके घर में सुख शांति और समृद्धि रहेगी।

Related News