pc: hindustantimes

दिन भर की भागदौड़ में हम अपनी त्वचा का ख्याल नहीं रख पाते। बाहरी धूल त्वचा को नुकसान पहुंचाती है। उसकी चमक फीकी पड़ जाती है। ऐसे में बहुत से लोगों को पता नहीं होता है कि क्या किया जाए। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और बाजार के केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं। आज हम आपको होममेड नाइट फेस पैक बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिन्हें बनाना और अप्लाई करना भी आसान है. आइए जानते हैं कैसे बनते हैं ये फेस पैक...

हल्दी और दूध का फेस पैक

सामग्री

कच्चा दूध - 4 बड़े चम्मच
हल्दी - 1 चम्मच

pc: India.Com

ऐसे बनाएं फेस पैक

सबसे पहले दोनों सामग्रियों को एक बाउल में मिला लें।
अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं।
आप इसे रात भर रख सकते हैं।
सुबह उठकर ठंडे पानी से धो लें।
आप इसे हर एक दिन के बाद लगा सकते हैं।

pc: NDTV.in

क्या लाभ हैं?

दिनभर धूल-मिट्टी के कारण हमारी त्वचा गंदी हो जाती है। यह हल्दी से गंदगी और बैक्टीरिया को हटाता है। कच्चा दूध आपकी त्वचा के लिए अच्छा होता है। इससे चेहरे पर निखार आता है और दाग-धब्बे कम होते हैं।

Related News